फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Report not registered in case of robbery from drug dealer

दवा व्यापारी से लूट की घटना में नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

Thu, 25 Nov 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Report not registered in case of robbery from drug dealer
मऊ। दवा व्यवसायी से खुरहट पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर 35 हजार रुपये की लूट की घटना के दूसरे दिन भी पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। जांच के लिए घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं। इसे लेकर व्यापार मंडल और दवा व्यापारियों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। वलीदपुर नगर पंचायत निवासी श्याम सुंदर गुप्ता की मेडिकल स्टोर, इलेक्ट्रानिक, फर्नीचर आदि की दुकान है।
विज्ञापन

मंगलवार को वह अपनी दुकान का सामान लेने जनपद मुख्यालय पर गए थे। वहां से शाम लगभग 5:30 बजे बाइक से अपने घर वापस आ रहा थे कि खुरहट पुलिस चौकी से 100 मीटर आगे एक व्यक्ति ने ओवरटेक करते हुए सामने आ गया और अपने को पुलिसकर्मी होने का धौंस जमाते हुए गाड़ी रुकवा दिया। दरोगा के हाथ देने के बावजूद भी गाड़ी न रोकने की धौंस देते हुए उसने कमर में खोंसे गए असलहा को दिखाकर उनके जेब में रखे 35 हजार रुपये छीन कर फरार हो गया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने चौकी प्रभारी को घटना की लिखित जानकारी व तहरीर दिया। इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर दूसरे दिन बुधवार को करहा व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु कांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में व्यापारियों ने थाना पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने और लूट का पर्दाफाश किए जाने की मांग किया। इस संबंध में रानीपुर प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सरोज का कहना है कि घटना के बाद से ही पुलिस लगातार जांच पड़ताल कर रही है परंतु अभी तक घटना के बारे में कोई पुष्टि नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed