फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Report filed against five including BSA in child's death

बच्चे की मौत में बीएसए सहित पांच के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Report filed against five including BSA in child's death
मऊ। घोसी कोतवाली के बेलभद्रपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का गेट गिरने के मामले में मृत बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी सहित पांच के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। दर्ज मामले में बीएसए के साथ गांव के प्रधान, प्रधानाध्यापक, जेई और सेक्रेटरी को भी नामजद किया गया है। दूसरी तरफ बीएसए ने एबीएसए की रिपोर्ट पर स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश यादव को निलंबित कर शिक्षामित्र की संविदा समाप्त करने का नोटिस जारी किया है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेलभद्रपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को किताब वितरण का कार्य होना था, इसके चलते प्रधानाध्यापक ने छात्रों को बुलाया था। लेकिन खुद प्रधानाध्यापक देर से विद्यालय पहुंचे। इस दौरान स्कूल पहुंचे छात्र खेलने लगें। खेलने के दौरान गांव निवासी राजवीर सहित तीन छात्र स्कूल के गेट पर झूला झुलने लगें। तभी गेट ढह गया, हादसे में चारों बच्चे ढहे गेट के मलबे में आकर दब गए। आनन फानन में घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने राजवीर पुत्र भीम को मृत घोषित कर दिया। जबकि सिकंदर, समर और अनुज गंभीर रूप से घायल हुए। राजवीर की मौत से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान मृत बच्चे के पिता ने बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी, विभागीय जेई, ग्राम प्रधान बेलभद्रपुर, सेक्रेटरी और प्रधानाध्यापक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू किया। दूसरी तरफ बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने खंड शिक्षाधिकारी संजीव सिंह की रिपोर्ट पर प्रधानाध्यापक राजेश यादव को निलंबित करने और स्कूल पर तैनात शिक्षा मित्र रामबेलास की संविदा समाप्त करने का आदेश जारी किया। प्रभारी सीओ घोसी/मुहम्मदाबाद गोहना नंदलाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट पर दर्ज की गई है, जांच के बाद दोषियों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed