फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Repairs could not be carried out at the 113 identified accident sites, where 60% of the deaths occurred.

Mau News: चिह्नित 113 दुर्घटना स्थलों पर नहीं हो सके सुधार के काम, 60% मौतें इन्हीं जगहों पर हुईं

Sun, 10 May 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Repairs could not be carried out at the 113 identified accident sites, where 60% of the deaths occurred.
नवंबर 2025 में लोक निर्माण विभाग ने जिले के 12 थाना क्षेत्रों में 113 क्रैश लोकेशन (दुर्घटना स्थल) चिह्नित किए थे। ये वे स्थान हैं, जहां बीते तीन वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

मार्च तक इन सभी स्थानों पर सड़क संकरी होने, पटरी नीचे होने, ब्रेकर और प्रकाश व्यवस्था का अभाव जैसी कमियां चिह्नित की गई थीं, जिनमें सुधार किया जाना था।
विज्ञापन

आवश्यकता के अनुसार इन स्थानों पर साइनेज बोर्ड, सड़क चौड़ीकरण, ब्रेकर, रोशनी और एआई कैमरे लगाए जाने थे, लेकिन जनगणना कार्य के कारण योजनाएं आगे नहीं बढ़ सकीं। जनवरी और फरवरी में दुर्घटनाओं में कुछ कमी दर्ज की गई थी, लेकिन इसके बाद हादसे फिर बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भुसुवा से लेकर जिले की सीमा तक ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर विशेष सुधार कार्य कराए गए थे, लेकिन दुर्घटनाओं में अपेक्षित कमी दर्ज नहीं हो सकी। अप्रैल माह में इन स्थानों पर 38 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 26 लोगों की मौत हुई और 28 घायल हुए।
मार्च में 27 दुर्घटनाओं में 17 लोगों की मौत हुई और 14 घायल हुए। फरवरी में 25 दुर्घटनाओं में 14 लोगों की मौत हुई, जबकि 17 घायल हुए। जनवरी में 25 सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मौत और 21 लोग घायल हुए थे।

बड़ागांव, मड़ैया चट्टी, बरलाई मोड़, काछीकला, पिढ़वल मोड़, भुजौटी, बलिया मोड़, बढुआगोदाम, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भुसुवा से मुहम्मदाबाद तक और फोरलेन के दो किलोमीटर दायरे में सबसे अधिक दुर्घटनाएं और मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed