फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Repair work started on Haha Nala Ring Dam

हाहा नाला रिंग बांध पर मरम्मत कार्य शुरू

Mon, 10 Jan 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Repair work started on Haha Nala Ring Dam
दुबारी (मऊ)। क्षेत्र के हाहा नाला रिंग बांध पर मरम्मत कार्य की कवायद तेज हो गई है। सिंचाई विभाग की तरफ से 3.2 किमी लंबे बंधे की मरम्मत के लिए 469 लाख का बजट जारी किया गया है। मरम्मत कार्य होने से क्षेत्र में खुशी है। घाघरा में आई बाढ़ से मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारा को बचाने के लिए क्षेत्र के मिश्रौली गांव से तिघरा चौक तक हाला नाला बंधा का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

बंधा जर्जर होने के चलते क्षेत्र के लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। मरम्मत कार्य कराने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। सिंचाई विभाग की तरफ से नाला रिंग बांध के मरम्मत कार्य के लिए 469 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके तहत 3.2 किमी लंबा मिश्रौली गांव से तिघरा चौक तक मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बंधे का उच्चीकरण तथा चौड़ीकरण होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही चार रेगुलेटर का मरम्मत कराया जाएगा। 600 मीटर लंबा स्टोन बोल्डर तथा स्लोगन पीचिंग कार्य कार्य कराया जाएगा। बंधे के सुदृढीकरण तथा उच्चीकरण होने से लोग बाढ़ से सुरक्षित हों सकेंगे। मरम्मत कार्य मार्च 2022 तक पूरा होगा। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता कमलेश यादव का कहना था कि हाहा नाला रिंग बांध पर मरम्मत कार्य मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed