फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rent to be recovered from the doctors who did not leave the house after the transfer: DM

स्थानांतरण के बाद आवास न छोड़ने वाले डाक्टरों से वसूला जाए किराया: डीएम

Sat, 05 Dec 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rent to be recovered from the doctors who did not leave the house after the transfer: DM
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार जिला स्वास्थ्य समिति और शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद से जिन डाक्टरों का दूसरे जनपद में स्थानांतरण हो चुका है और वो चले भी गए हैं, लेकिन उनके द्वारा आज भी सरकारी आवासों पर कब्जा बना हुआ है, ऐसे डॉक्टरों से तत्काल आवासों को खाली कराया जाए। साथ ही उनके स्थानांतरण की तिथि के समय से किराया वसूल किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने समीक्षा करने के बाद निर्देश दिया कि जिला चिकित्सालय के गेट पर अवैध तरीके से संचालित मेडिकल स्टोरों की पड़ताल कर तत्काल बंद किया जाए। इसके अलावा अस्पताल में साफ-सफाई को नियमित कराने का आदेश दिया। बोले इमर्जेंसी वार्ड में ड्यूटी करने वाले डाक्टरों के नाम मोबाइल नंबर के साथ बोर्ड पर चस्पा की जाए। बोले संस्थागत प्रसव की समीक्षा में पता चला कि प्राईवेट अस्पतालों में ज्यादा प्रसव कराया गया है, जबकि सरकारी अस्पतालों में कम प्रसव कराए गए हैं। डीएम ने नाराजगी जताते हुए डीएम ने सीएमओ और सभी सीएचसी पीएचसी के डाक्टरों को कड़ा निर्देश जारी किया कि सभी लोग ईमानदारी से काम करें। अन्यथा संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन

कोपागंज, घोसी एवं मुहम्मदाबाद गोहना में प्रसव कराने वाली महिला डाक्टारों को जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव का प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया। ताकि सरकारी अस्पतालों में प्रसव की संख्या में वृद्धा हो सकें। टीकाकरण की प्रगति में कमियां मिलने पर डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेश दिया कि वो अपने स्तर से आगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा को आदेश जारी करें। ताकि दोनों एक दूसरे का सहयोग करें। इस दौरान सीएमओ ने विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया, बोले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिले में 44134 लाभार्थियों के खाते में 17 करोड़ 39 लाख 95हजार रुपये भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के वैक्सीन शासन स्तर से प्राप्त होने पर जिले के सभी विकास खंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला चिकित्सालय सहित 50 निजी चिकित्सालयों को उपलब्ध करा दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिक्षिका जिला महिला चिकित्सालय, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, जिला कुष्ठ अधिकारी, समस्त स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सहित डा. मिथिलेश रस्तोगी हास्पिटल प्रबन्धक जिला महिला चिकित्सालय उपस्थित रहे।

मोबाइल पर मैसेज से होगी वैक्सीन की जानकारी
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क की तरह से कोविन पोर्टल पर कार्य करेगा। बोले जैसे इविन पोर्टल के माध्यम से रियल टाइम वैक्सीन की वास्तविक स्थिति और खपत के साथ तापमान की स्थिति का पता चलता है, ठीक उसी प्रकार से कोविन पोर्टल से वैक्सीन और लॉजिस्टिक, सत्र स्थल, वैक्सीनेटर और बेनेफिसरी की सूचना मिलेगी। इस दौरान बेनेफिसरी को वैक्सीनेशन की सूचना उनके मोबाइल पर मैसेज के जरिए मिलेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed