फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Renovation of Taal Pataksha Nala completed

ताल पटाक्ष नाले का जीर्णोद्धार पूरा

Sat, 16 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Renovation of Taal Pataksha Nala completed
घोसी ब्लाक के चमरियांव गांव में ताल पटाक्ष नाले के जीर्णोद्वार कार्य का अवलोकन करते जिलाधिकारी ? - फोटो : MAU
मऊ। जिले के तीन विकास खंड क्षेत्र में चल रहा ताल पटाक्ष नाले का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो गया। इससे 900 हेक्टेयर जमीन को जलजमाव से मुक्ति मिलेेगी। साथ ही छह हजार किसानों को लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शनिवार को ताल पटाक्ष नाले के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। 21 मई को नाले के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ जिलाधिकारी ने घोसी विकासखंड के ग्राम पंचायत चमरियांव से किया था। नाला दोहरीघाट विकासखंड के 10 एवं घोसी तथा फतेहपुर मंडाव के तीन-तीन ग्राम पंचायतों से होकर गुजरता है। नाले के जीर्णोद्धार कार्य के पूर्ण होने से अब लगभग 900 हेक्टेयर जमीन को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी, साथ ही लगभग 6000 किसानों को भी लाभ मिलेगा। यह कार्य मनरेगा के तहत कराया गया। जिससे मजदूरों को रोजगार भी मिला। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने डीसी मनरेगा को डीएफ़ओ से मिलकर नाले के दोनों तरफ खाली जगहों पर पौधरोपण कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, डीएफ़ओ, डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी घोसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed