{"_id":"407f0f55446c79069f1d5e90ac743517","slug":"removed-incrohment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी से अवैध अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी से अवैध अतिक्रमण हटवाया
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरया रघुनाथपुर गांव स्थित सरकारी पोखरी से जिला प्रशासन ने रविवार को अवैध अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान काफी संख्या में फोर्स भी तैनात रही।
वहीं मौके पर एसडीएम सदर आर डी पांडेय और सीओ सिटी , तहसीलदार भी मौजूद रहे। सरया रघुनाथपुर गांव में गांव के ही रामआधार पुत्र स्व.कुमार ,सुब्बा पुत्र कुंवर, चन्द्रमा पुत्र नन्हकू निवासी सरया रघुनाथपुर ने सरकारी पोखरी पर अवैध अतिक्रमण करके चारागाह और एक शौचालय बना लिया था।
जिसके बाद इस मामले में मुकदमा चला। सदर तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता ने मुकदमें में बेदखली का आदेश किया। जिसके बाद रविवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम सदर आर डी पांडेय, तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता, सीओ सिटी सुशील कुमार , सरायलखंसी थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय, महिला थानाध्यक्ष सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में बुल्डोजर के साथ पहुंची। गांव में फोर्स के पहुंचने के बाद सरकारी बुल्डोजर ने अतिक्रमण हटाना शुरु किया।
करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा। वहीं कोई घटना न हो इसके लिए पुलिस विभाग भी सचेत रहा। पूरी पुलिस टीम बाडी प्रोटेक्टर के साथ मौजूद रहीं।