फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Remove encroachments from main roads, metering complaints should be resolved immediately

Mau News: मुख्य मार्गों से हटाएं अतिक्रमण, पैमाइश की शिकायतों का तत्काल हो निस्तारण

Mon, 04 Dec 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Remove encroachments from main roads, metering complaints should be resolved immediately
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कैंप कार्यालय स्थित सभागार में राजस्व वादों के गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण, कार्यालयों में जनसुनवाई को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को शहर एवं नगरीय क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ सफाई करने एवं फॉगिंग करने को कहा। राजस्व न्यायालय में पैमाइश, बंटवारा, नामांतरण एवं वरासत संबंधी वादों के गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र निस्तारण व आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र सहित समस्त वादों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजस्व वादों में पारित आदेशों के अनुपालन हेतु एक महीने तक विशेष अभियान चलाकर पारित आदेशों का अनुपालन करने को कहा। आईजीआरएस में प्राप्त पैमाइश वाले शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जनपद, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में सक्रिय अनधिकृत बिचौलियों के माध्यम से कार्य कराए जाने की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को कार्यस्थल पर ही निवास करना सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित रूप से संवाद करने तथा उनसे प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों के संबंध में गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए निर्धारित समय के अंदर उचित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। अवैध निजी एंबुलेंस द्वारा मरीज से अधिक किराया वसूली करने व निजी अस्पतालों से कमीशन लेने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया।

प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों पर जिओ फेसिंग से ऑनलाइन उपस्थिति के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को आगामी त्योहारों के दौरान बिजली की अनवरत आपूर्ति सुनिश्चित करने व धार्मिक स्थलों पर बज रहे लाउडस्पीकरों की ध्वनि मानक के अनुरूप करने को कहा। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed