फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Remember martyred Brigadier Usman

याद आए शहीद ब्रिगेडियर उस्मान

Sat, 04 Jul 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 04 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Remember martyred Brigadier Usman
अमर शहीद व महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उस्मान की 67वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव बीबीपुर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसके बाद रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि मातृ भूमि की रक्षा के दौरान शहीद होने पर उसे पूरी दुनिया याद करती है जिसका उदाहरण आज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन



अमर शहीद ब्रिगेडियर उस्मान की शहादत के 67 साल बीत जाने के बाद भी उनकी आत्मा अमर है। समारोह के माध्यम से हम उसे याद कर रहे हैं। उस्मान के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद सन 1948 में जब पाकिस्तानी सेना ने धावा बोल कर झंगर व नौशेरा सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया था तब ब्रिगेडियर उस्मान के अदम्य साहस व भारतीय सैनिकों के सहयोग से उन पाक सैनिकों के दांत खट्टे कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 अंतत: उन्हें झंगर व नौशेरा की पहड़ियों से भागना पड़ा, लेकिन पाकिस्तानी सेना द्वारा बिछाई गई बारुदी सुरंग से तीन जुलाई 1948 को हुए विस्फोट से भारतीय सेना का यह वीर नायक हमेशा के लिए सो गया।



 शहादत के पश्चात भारत सरकार ने इस वीर के अदम्य साहस व वीरता का सम्मान करते हुए मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया। समारोह को विधायक प्रतिनिधि एमएस मुजाहिद, फजलुर्रहमान, उमेश चंद्र पांडेय, सुहेल अहमद, मुन्ना गुप्ता, डा. मुन्ना यादव, रामनरायन आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व वायुसेना अधिकारी रामअधार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed