{"_id":"60c795d48ebc3e84370ef944","slug":"relief-from-rain-heat-and-humidity-after-noon-mau-news-vns5948432118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराह्न बाद हुई बारिश, गर्मी व उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराह्न बाद हुई बारिश, गर्मी व उमस से मिली राहत
विज्ञापन
मऊ। सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। अपराह्न बाद बारिश शुरू हो जाने से लोगों को गर्मी उमस से राहत मिली। निचले इलाकों के सब्जी उत्पादक नुकसान की आशंका से चिंतित नजर आए। धान की नर्सरी के लिए मौसम अनुकूल रहने से किसानों के चेहरे खिले नजर आए।
सोमवार को सुबह से आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर तक धूप छांव होता रहा। अपराह्न बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। अपराह्न बाद बूूंदाबांदी होती रही। शाम के समय हल्की बारिश शुरू हो गई। देर शाम तक रुक-रुक कर होती रही। बारिश होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। बारिश होने के चलते लोगों को भीगते हुए गंतव्य तक जाते देखा गया। वहीं राहगीरों को सड़क के दोनों सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। निचले इलाकों के सब्जी उत्पादकों को नुकसान की चिंता खाए जा रही थी।
धान की नर्सरी के लिए मौसम अनुकूल रहने से किसान खुश नजर आए। किसानों का कहना था कि मौसम अनुकूल रहने से धान की नर्सरी का ग्रोथ तेजी से होगा। बारिश होने के चलते गड्ढे में तब्दील सड़कों पर पानी भर जाने से आने-जाने वाले लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।