{"_id":"6101963d8ebc3e585d6dd883","slug":"relief-from-heat-due-to-heavy-rain-guarded-by-humidity-mau-news-vns6030082165","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश होने से गर्मी से मिली राहत, उमस का रहा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश होने से गर्मी से मिली राहत, उमस का रहा पहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले में बुधवार को अपराह्न बाद नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन उमस का पहरा बरकरार रहा। कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।
अपराह्न लगभग तीन बजे मौसम में बदलाव दिखा। हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रुक-रुक कर बारिश होती रही।बारिश के चलते नगर के निजामु्द्दीनपुरा, मुंशीपुरा, रघुनाथपुरा, इमिलिया, भीटी, सहादतपुरा सहित नगर के निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था। तापमान पर नजर डाला जाए तो बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 88 प्रतिशत रही। जबकि छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। मौसम अनुकूल होने के चलते किसान खेतों में धान की रोपाई सहित कृषि कार्य में लगे रहे। मौसम में आए बदलाव से किसानों के चेहरे पर चमक देखते ही बन रही थी।
अमिला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बारिश से सड़कें तालाब की शक्ल में तब्दील हो गई है। अमिला में एक वाहन एजेंसी के पास अमिला बोझी मार्ग पर मूसलाधार बरसात के पानी से सड़क तालाब की शक्ल में नजर आई। सड़क में बने गड्ढे नजर नहीं आने से आम जनमानस व राहगीरों को साइकिल व वाहनों से चलना काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में अमिला निवासी कमल सिंह, भोला सिंह, प्रेमचंद, पंकज, सुरेश गुप्त, देवेंद्र सिंह, रामरतन सिंह, पंकज प्रजापति का कहना था कि बरसात के पानी व जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए आला अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।