फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Relief from heat amid sunlight

मौसम परिवर्तन से मिली गर्मी से राहत

Fri, 30 Apr 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Relief from heat amid sunlight
मऊ। जिले में शुक्रवार को बदली छाई रही और बारिश के आसार बने लेकिन फिर बादल छंट गए। इसके बाद पूरे दिन धूप-छांव बनी रही। हवाएं भी चलती रही जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

इस माह के पहले सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। बृहस्पतिवार की रात से ही मौसम में बदलाव दिखा। शुक्रवार की सुबह तक तेज हवा के साथ आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। चौदह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। आसमान में बादल छाए रहने तथा हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन उमस का पहर बरकरार रहा। बदले मौसम ने बारिश के संकेत तो दिए, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिनभर कभी आसमान में बादल छाए तो कभी धूप निकलती रही। उधर मौसम परिवर्तन देख सब्जी उत्पादकों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही थी। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि तेज बारिश की स्थिति में सब्जी की फसल पर विपरीत असर पड़ सकता है। बारिश होने पर किसानों को सब्जी के खेत से पानी निकालने की व्यवस्था करनी चाहिए अन्यथा फल तथा फूल खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed