फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Relief: For the first time in this month, corona infected in less than two digits

राहत: इस माह में पहली बार दहाई से कम अंकों में मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 18 Sep 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Relief: For the first time in this month, corona infected in less than two digits
मऊ। जिले में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम होता दिख रहा है। शुक्रवार को जिले में नौ नए संक्रमित मरीज मिले है, जो कि बीते डेढ़ माह में अब तक सब कम संक्रमित मरीज है। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 2081 हो गई है। इसमें 1800 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 21 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में एंटीजन से 1135 लोगों की जांच हुई। जिसमें आठ लोग संक्रमित मिले, जबकि लखनऊ से आई 210 रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। संक्रमित मरीजों में निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से एक, तहसील घोसी से एक, खैराबाद से एक, मझौली से एक, पीपरा कछार से एक, घोसी से एक और डोमनपुरा से एक है।
विज्ञापन

बताया कि नए संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के साथ उनके संपर्क में आए लोगों को चिहिन्त किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि जनपद से अभी तक 34 हजार 514 का नमूना भेजा जा चुका है, इसमें 30हजार 801 की रिपोर्ट मिल चुकी है।जिसमें 29 हजार 921 निगेटिव है, जबकि 3713 की रिपोर्ट प्रतिक्षारत है। वहीं 47 हजार 327 की एंटीजेन से जांच किया जा चुका है जिसमें 1128 पाजिटिव मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed