फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Relief as Saryu River water level drops, but danger persists

Mau News: सरयू नदी के जलस्तर में घटाव से राहत लेकिन खतरा बरकरार

Sun, 20 Sep 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Relief as Saryu River water level drops, but danger persists
मधुबन के धर्मपुर बिशनपुर में घाघरा नदी से होती कटान। संवाद - फोटो : 1
दोहरीघाट। स्थानीय कस्बे से होकर गुजरी सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन खतरा बरकरार है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 16 सेमी का घटाव दर्ज किया गया। कटान का खतरा बढ़ जाने से ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

सरयू नदी के जलस्तर में लगातार घटाव होने से लोगों को कटान की चिंता सताने लगी है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो शनिवार को नदी का जलस्तर 69.58 मीटर रहा। शुक्रवार को नदी का जलस्तर 69.74 मीटर रिकार्ड किया गया। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 32 सेमी नीचे बह रही थी। नदी की लहरें भारतमाता मंदिर की दीवार से टकरा रही थी। नदी के उग्र रुख से मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, जानकी घाट, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, हनुमान मंदिर सहित ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed