फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Relatives of late Manna Singh speak on Mukhtar death

Mukhtar Ansari News: ईश्वर के घर देर है, अंधेर नहीं... मुख्तार की मौत पर बोला दिवंगत मन्ना सिंह का परिवार

Fri, 29 Mar 2024 08:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 08:57 PM IST
सार

Mukhtar Ansari News: विकास ने कहा कि इससे समाज में भी एक संदेश जाता है कि बुरे काम का फल बुरा ही होता है। समाज में कभी किसी की जान ले लेना, केवल इसलिए अपराध तंत्र को मजबूत रखा जा सके। जब भी इस तरह की बुराई आएगी, तो बुराई को जाना ही होगा।

विज्ञापन
Relatives of late Manna Singh speak on Mukhtar death
दिवंगत अजय प्रकाश उर्फ मन्ना सिंह का परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज मैं बहुत खुश हूं, भगवान ने कोर्ट के फैसले से पहले अपना फैसला सुना दिया। करीब पंद्रह साल बाद मुझे इंसाफ आखिरकार मिल ही गया। भगवान ने एक अपराधी को उसके किए गए अपराध की सजा सुना दी। यह बात शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत करते समय दिवंगत अजय प्रकाश उर्फ मन्ना सिंह की पत्नी मंजू सिंह ने कही।

विज्ञापन


विज्ञापन


गुरुवार की देर रात हार्ट अटैक से मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अमर उजाला की टीम स्व. मन्ना सिंह के घर पहुंची थी। यहां टीम ने मन्ना सिंह के बड़े बेटे विकास सिंह से भी बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्तार की मौत के बाद विकास ने कहा कि ईश्वर के घर में देर है, अंधेर नहीं, हमें पूरा यकीन था कि न्याय पालिका से हमें इंसाफ मिलेगा। लेकिन भगवान ने उससे भी पहले न्याय कर दिया। इससे समाज में भी एक संदेश जाता है कि बुरे काम का फल बुरा ही होता है। समाज में कभी किसी की जान ले लेना, केवल इसलिए अपराध तंत्र को मजबूत रखा जा सकें। जब भी इस तरह की बुराई आएगी, तो बुराई को जाना ही होगा। 

वहीं, मन्ना सिंह के बड़े भाई विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि हर गलत काम का बुरा परिणाम होता है। जब रावण जैसे मजबूत और प्रकांड का नाश केवल एक बुरे काम के चलते हो गया तो मुख्तार अंसारी कैसे अपने अपराध से बच सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed