फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Regular vaccination, maternal and child birth and death reports will be prepared every month.

Mau News: नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु जन्म व मृत्यु की रिपोर्ट हर माह होगी तैयार

Tue, 24 Oct 2023 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Regular vaccination, maternal and child birth and death reports will be prepared every month.
परिवार कल्याण के अंतर्गत संचालित हाेने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा प्रत्येक माह की जाएगी। इसमें नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु जन्म व मृत्यु की रिपोर्ट तैयार होगी। सरकारी सहित समस्त निजी चिकित्सालयों द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाएं भारत सरकार के पोर्टल हेल्थ मैनेजमेंट एंड इनफाॅरमेशन सिस्टम (एचएमआइएस) और रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ (आरसीएच) पर दर्ज की जाएंगी। निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, संस्थाएं, सरकार के साथ संबद्ध होकर या पैनल में शामिल होकर सरकार की ओर से तय मानक प्रतिपूर्ति पैकेज के तहत परिवार नियोजन की सेवाएं प्रदान करेंगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सरकारी सहित निजी क्षेत्र के 150 चिकित्सालय, नर्सिंग होम को पंजीकृत किया गया है। प्रत्येक माह की 21 तारीख को शासन को रिपोर्ट सौंपने के बाद जिलों की रैंकिंग तय की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के निजी क्षेत्र के चिकित्सालयों को अब पोर्टल से जोड़ कर उसमें प्रसव टीकाकरण आदि कराने वाली प्रसूताओं को भी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, जननी सुरक्षा योजना के साथ परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने पर लाभार्थी महिला-पुरुष को देने वाली आर्थिक मदद पर पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए निजी चिकित्सालय, नर्सिंग होम अन्य संस्थाओं के चिकित्सकों, प्रबंधकों व अन्य कर्मियों की कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण व जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

परिवार कल्याण के लिए चलाए जा रहे सभी कार्यक्रम की समीक्षा और उसकी रिपोर्ट के संबंध में सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों का प्रशिक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. नंद कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article