फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Reduction in water level of Saryu river, danger remains

सरयू नदी के जलस्तर में घटाव, खतरा बरकरार

Sun, 26 Sep 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Reduction in water level of Saryu river, danger remains
दोहरीघाट (मऊ)। सरयू नदी के जलस्तर में घटाव के बाद भी खतरा बरकरार है। नदी की लहरें भारतमाता मंदिर की दीवारों से टकरा रही है। क्षेत्र के महुला गढवल बांध, नवली चिऊटीडांड रिंग बांध, बीबीपुर बांध पर बने व निर्माणाधीन ठोकरों और स्परों पर घाघरा का दबाव अभी बना हुआ है। इससे ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

सरयू नदी के जलस्तर में घटाव के बाद भी नदी के उग्र रूप धारण करने से तटवर्ती इलाके के लोगों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। रविवार सुबह से ही गौरीशंकर घाट स्थित मीटर गेज पर जलस्तर घटते क्रम में दर्ज किया गया। रविवार को नदी का जलस्तर 69.60 मीटर रहा। शनिवार को जलस्तर 69.65 मीटर रहा। 24 घंटे में नदी का जलस्तर में पांच सेमी का घटाव दर्ज किया गया। नदी अब खतरा बिंदु से 30 सेमी नीचे बह रही थी। लेकिन लहरों के वेग में कोई कमी नहीं आई है। पानी घटने से तटवर्ती इलाकों में कटान का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के महुला गढवल बांध, नवली ,चिऊटीडांड रिंग बांध,बीबीपुर बांध पर बने व निर्माणाधीन ठोकरों तथा स्परों पर नदी का दबाव अभी बना हुआ है। कटान से लोगों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। वहीं खेतों में भरे पानी से फसलें खराब हो रही है। जिससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। गिरिजा और शारदा बैराजों में पानी घट-बढ़ रहा है। नदी के घटने के बावजूद खतरा अभी भी ज्यो का त्यों बना हुआ है। अभी भी नगर की ऐतिहासिक धरोहरें मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण का डाक बंगला, हनुमान मंदिर, डीह बाबा का स्थान, शाही मस्जिद अभी भी खतरे के जद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी के तटवर्ती इलाकों धनौली रामपुर, नई बाजार, चिउतीडाड़, नवली,सरया, पतनई, ठाकुरगांव, बीबीपुर, गोधनी, जमीरा चौराडीह, कोरौली, बेलौली, पाऊस, रसूलपुर, सूरजपुर, महुआबारी सहित दर्जनों गांवों की हजारों एकड़ फसल पानी मे डूब कर बर्बाद हो गई है। नई बाजार गांव के सरहरा पुरवे के पास कटान शुरू होने से उपजाऊ भूमि नदी में विलीन हो रही है। वहीं, छह घर कटान की जद में आ गए हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से कटान रोकने की दिशा में कदम नहीं उठाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed