फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Red Cross Society is another name for Seva Dharma: CDO

सेवा धर्म का दूसरा नाम रेडक्रास सोसाइटी:सीडीओ

Fri, 27 May 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Red Cross Society is another name for Seva Dharma: CDO
मऊ। रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में हुई। इस दौरान रेडक्रास सोसायटी को सेवा धर्म का दूसरा नाम बताया गया। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि जनता की सेवा का दूसरा नाम रेड क्रॉस सोसाइटी है। इसके लिए सामाजिक क्षेत्र के हर व्यक्ति को अपना सहयोग करना चाहिए। संस्था के माध्यम से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 12 जून रविवार को सुबह मेगा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के लेखा जोखा का भी परीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएन दुबे ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी अपने आप में एक विश्वस्तरीय संस्था है। इसलिए आपदा के समय जन सामान्य को हर सुविधा उपलब्ध कराना हम सब का कर्तव्य है। उपसभापति देव भास्कर तिवारी ने अधिक से अधिक संख्या में रेड क्रॉस सोसाइटी के नए आजीवन सदस्य बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की मौजूदगी में जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन किया गया। इसमें देव भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज मऊ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया। इस दौरान डॉ. एसएन खत्री, नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, हरिद्वार राय, शिक्षक रमाकांत पांडेय, डॉ. सरफराज, राजेंद्र प्रसाद यादव जिला विद्यालय निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed