फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Recognition of nine private motor driving schools in the district ended

Mau News: जिले के नौ निजी मोटर ड्राइविंग स्कूलों की मान्यता खत्म

Fri, 08 Dec 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Recognition of nine private motor driving schools in the district ended
मऊ। जिले में चल रहे नौ निजी मोटर ड्राइविंग स्कूलों की मान्यता खत्म हो गई है। निजी मोटर ड्राइविंग स्कूल संचालकों ने छह माह में हर वाहनों के लिए प्रशिक्षक नियुक्त करने और सभी को सिमुलेटर से प्रशिक्षण देने जैसी शर्तों को पूरा नहीं किया है। मात्र एक ही निजी मोटर ड्राइविंग स्कूल ही लोगों को वाहन चलाने का प्रशिक्षण दे सकता है।
विज्ञापन

मोटर ड्राइविंग स्कूल संचालकों को छह माह में हर वाहन के लिए प्रशिक्षक नियुक्त करने और सभी को सिमुलेटर से प्रशिक्षण देने का फरमान जारी किया गया था। टीम की जांच में जिले में चल रहे 10 निजी मोटर ड्राइविंग स्कूल में से नौ ड्राइविंग स्कूलों में प्रशिक्षण देने के पर्याप्त संसाधन नहीं मिले। प्रशिक्षण के नाम पर खानापूरी ही हो रही थी। मात्र एक ड्राइविंग स्कूल ही मानक पर खरा उतरा।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से मानक को ताक पर रखकर संचालित हो रहे नौ निजी मोटर मोटर ड्राइविंग स्कूलों की मान्यता खत्म कर दिया है। नए नियम के अनुसार मोटर ड्राइविंग स्कूल संचालकों को छह माह में हर वाहनों के लिए प्रशिक्षक नियुक्त करने और सभी को सिमुलेटर से प्रशिक्षण देना होगा। 300 वर्ग फीट में व्याख्यान कक्ष, सिमुलेटर कक्ष के लिए 150 वर्ग फीट दो पहिया वाहन तथा 250 वर्ग फीट जगह मध्यम भारी वाहन के लिए अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग किसी सार्वजनिक स्थान पर नहीं होगी। मानक संचालन प्रक्रिया के तहत छह माह में सारे इंतजाम पूरा करने वालों की ही मान्यता रहेगी। अधिकारियों की माने तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी न आने की वजह लोगों को वाहन चलाने का सही प्रशिक्षण न मिलना माना जा रहा है। इस बाबत एआरटीओ सुहेल अहमद का कहना है कि जिले में नौ निजी मोटर ड्राइविंग स्कूलों की मान्यता खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed