फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   RCC road under construction started breaking after hitting with brick in mau

खुली पोल: ईंट से मारने पर टूटने लगी निर्माणाधीन आरसीसी रोड, नपाध्यक्ष ने गठित की टीम; मऊ के इस वार्ड का मामला

Fri, 10 May 2024 01:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 May 2024 01:17 PM IST
सार

Mau News: घटिया कार्य की शिकायत मिलने पर नगर पालिकाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर सीसी रोड किनारे सतही की जांच एक ईंट से करने लगे। इस दौरान थोड़ी सी टक्कर मारने के बाद सीसी का सतही रोड क्षतिग्रस्त होने लगा। 

विज्ञापन
RCC road under construction started breaking after hitting with brick in mau
जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ नगर के वॉर्ड एक गालिबपुर में बीती देर शाम नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने निर्माणाधीन सड़क कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान नपाध्यक्ष ने सड़क की गुणवत्ता की जांच को लेकर जब ईंट लेकर किनारी सतही को परखा तो वह क्षतिग्रस्त होने लगी। इस लापरवाही पर नपाध्यक्ष ने कार्य के संबंध में भुगतान रोकने के साथ जांच करने के लिए एक टीम गठित कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन


नपाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि नगर पालिका के वार्ड एक गालिबपुर में 37 लाख रुपये की लागत से दो जगहों पर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है।

सड़क बिना एक दम सपाट के बजाए ऊबड़-खाबड़ होना मिला। नपाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्य में काफी लापरवाही बरती गई, न लेबल सही न क्वालिटी सही, लगता है किसी मिस्त्री के बजाए मजदूर ने कार्य किया हो। बताया कि इस संबंध में निर्माण को लेकर जांच टीम गठित की गई है। वहीं, इस जांच के आदेश के साथ भुगतान रोकने के लिए आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed