{"_id":"60cf873f8ebc3e2cd2047f5d","slug":"raw-wall-fell-due-to-rain-death-of-old-farmer-mau-news-vns5959568115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गिरी कच्ची दीवार,वृद्ध किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गिरी कच्ची दीवार,वृद्ध किसान की मौत
विज्ञापन
रतनपुरा (मऊ)। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिपरसाथ गांव में रविवार की भोर में एक घर की मिट्टी की दीवार गिरने से उसे जद में आने से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
पिपरसाथ गांव निवासी रामबदन यादव (65) पुत्र स्व. कविराज यादव का घर कच्चा है। शनिवार की बारिश से मकान में सीलन आ गया था। शनिवार की सुबह रामबदन जो अपने घर के सामने बने छप्पर में सो रहे थे। वह रविवार की भोर में सोकर उठे और नित्य कृया के बाहर जैसे ही निकल रहे थे। उसी बीच अचानक दीवार गिरने से राम बदन दब गए।
घटना के बाद घायल की चीख पुकार सुनकार उसके परिजन दौड़े और मिट्टी का मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला गया। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर ले आए। जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
वहीं वलीदपुर में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के चिश्ती पट्टी गांव में लगातार चार दिनों से हो रही तेज बारिश से रविवार को झिनक पुत्र जगन्नाथ की कच्ची दीवार की बनी झोपड़ी गिर गई। जिससे झोपड़ी में बंधी गाय दीवार के मलवे में दबकर मर गई। घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी रामभवन तिवारी ने क्षेत्र के लेखपाल राजनाथ यादव को मौके पर भेजा। लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच करने के बाद क्षति की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी।