फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Raunak will return to schools, colleges after five months

स्कूल, कालेजों में पांच माह बाद लौटेगी रौनक

Tue, 03 Aug 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Raunak will return to schools, colleges after five months
मऊ। संक्रमण के चलते पांच माह से बंद पड़े स्कूल, कालेजों में रौनक फिर लौटने वाली है। शासन के निर्देश पर सभी बोर्डो से संबद्ध नौवीं से 12वीं तथा महाविद्यालय 15 अगस्त से खुल जाएंगे। हालांकि पढ़ाई 16 अगस्त से शुरू होगी। महाविद्यालयों तथा कालेजों में साफ सफाई तथा सैनिटाइजेशन की तैयारी शुरू हो गई। शिक्षा विभाग ने प्राचार्यो तथा प्रधानाचार्यो को पत्र जारी किया है। जिले में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध 547 माध्यमिक विद्यालय तथा 150 से अधिक डिग्री कालेज हैं। संक्रमण के चलते यह बंद चल रहे हैं। जबकि पढ़ाई आनलाइन हो रही है। अब पांच माह बाद एक बार फिर यहां रौनक लौटेगी। स्कूल, कॉलेज 15 अगस्त से खुलेंगे। 16 अगस्त से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दो पालियों में कक्षाएं चलेंगी। माध्यमिक विद्यालयों में पहली पाली सुबह आठ से मध्याह्न 12 बजे तथा दूसरी पाली अपराह्न 12.30 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी। 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को पहली पाली में बाकी को दूसरी पाली में बुलाया जाएगा। माध्यमिक स्कूलों, कालेजों में पांच अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। स्नातक, परास्नातक द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 16 अगस्त से, स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं एक सितंबर से और स्नातक तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 13 सितंबर से चलेंगी। शासन के फरमान के बाद स्कूलों तथा डिग्री कालेजों में साफ सफाई तथा सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 15 अगस्त से स्कूल, कालेज खोलने के मामले में जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed