{"_id":"69878c60186a2b24fc029d57","slug":"ration-should-be-distributed-through-e-pos-machine-sdm-mau-news-c-295-1-mau1025-140531-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-पॉस मशीन से हो राशन का वितरण : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-पॉस मशीन से हो राशन का वितरण : एसडीएम
विज्ञापन
मधुबन तहसील सभागार में खाद्यान्न वितरण योजना के संबंध में सतर्कता समिति की बैठक उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को मिलने वाले खाद्यान्न के वितरण की समीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कोटेदारों को निर्देशित किया कि वितरण पारदर्शी तरीके से किया जाए और ई-पॉस मशीन के माध्यम से ही राशन दिया जाए। सप्लाई इंस्पेक्टर विनोद कुमार अग्रहरि ने राशन वितरण से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह ने कहा कि सतर्कता समिति की जिम्मेदारी है कि वह क्षेत्र में वितरण व्यवस्था पर नजर रखे।