फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ratanpura station's newly constructed platform plunged into darkness, lights off

Mau News: रतनपुरा स्टेशन के नवनिर्मित प्लेटफार्म अंधेरे में डूबा, बत्ती गुल

Sat, 23 Mar 2024 03:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:46 PM IST
विज्ञापन
Ratanpura station's newly constructed platform plunged into darkness, lights off
रतनपुरा। रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद रतनपुरा का नवनिर्मित प्लेटफार्म नंबर दो अंधेरे में डूब गया है। यही नहीं 24 बी रेल समपार पर बनने वाला डिवाइडर भी अधर में लटक गया है, जिसकी वजह से आवागमन प्रभावित हो रहा है। जब भी 24 बी रेल का फाटक बंद हो रहा है, उस दौरान ट्रकों की लंबी लाइन लग जा रही हैं। जिससे उबरने में कम से कम एक घंटे का समय लग रहा है। जबकि थलईपुर रेलवे गेट पर डिवाइडर बना दिए जाने से वहां का आवागमन दुरुस्त हो गया है। पिछले तीन दिनों से प्लेटफार्म नंबर दो पर तकनीकी खामी से लाइट नहीं जल रही है। इस संबंध में क्षेत्र के उमाशंकर सिंह, प्रमोद कुमार जायसवाल, पंकज सिंह, संजय कुमार, मोहन कुमार गुप्ता का कहना है कि आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। यात्री सुविधाएं अविलंब बहाल नहीं की गई तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed