फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Raped a teenager who went to take medicine

Mau News: दवा लेने गई किशोरी से दुष्कर्म

Tue, 16 May 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Raped a teenager who went to take medicine
मधुबन। थाना क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार में एक मेडिकल संचालक द्वारा नबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। पीड़िता के साथ थाने पहुंचकर परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया। जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बीते शनिवार को सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई। मेडिकल संचालक अजित कुमार गौतम निवासी धरमपुर नकिहवा ने किशोरी को दुकान में बुलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को सुनाई।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

---------------------------
विज्ञापन

किशोरी को भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

घोसी।स्थानीय कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी को पांच मार्च की रात्रि में बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के बोझी पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी पांच मार्च की रात्रि में 11 बजे लापता हो गई । किशोरी की मां ने गांव के ही एक युवक के विरुद्ध बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को पीवाताल मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed