{"_id":"66de15a9300bfa21670ea6a6","slug":"rape-case-registered-against-sp-leader-in-mau-mau-news-c-295-1-mau1001-117540-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मऊ में सपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मऊ में सपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा
विज्ञापन
सपा नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला अधिवक्ता ने ही कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, सपा नेता ने महिला अधिवक्ता पर फोटो को एडिट करके ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
आरोपी सपा नेता के पिता एमएलसी रह चुके हैं। महिला अधिवक्ता ने कोतवाली पुलिस को जो तहरीर दी है, उसके मुताबिक वीरेंद्र बहादुर पाल चकमेंहदी थाना क्षेत्र के सरायलंखसी का निवासी है। वीरेंद्र से उसकी पहचान विपक्षी वकील के रूप में हुई थी। बाद में आरोपी ने उसे अपने यहां मुंशी बना दिया। इस बीच आरोपी ने कई बार शारीरिक शोषण किया। एक दिन ड्यूटी के बाद जब घर जा रही थी, तभी आरोपी सपा नेता अपनी चार पहिया गाड़ी लेकर आया और जबरन बैठा लिया। साथ ही कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और दुष्कर्म किया। आरोपी उसे लेकर लखनऊ स्थित अपने घर भी गया था, जहां दोबारा दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करता रहा। विरोध किया तो छह अगस्त को विवाद करने लगा।
तहरीर के आधार पर अधिवक्ता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही। आरोपी अधिवक्ता ने महिला पर फोटो एडिट करके ब्लैक मेल करने का आरोप लगाया। तहरीर भी दी है। - इलामारन जी, पुलिस अधीक्षक