{"_id":"60e9e52b8ebc3e73775efe87","slug":"ranu-singh-became-block-chief-by-winning-by-45-votes-mau-news-vns5997313114","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 मतों से जीत दर्ज कर ब्लाक प्रमुख बनी रानू सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 मतों से जीत दर्ज कर ब्लाक प्रमुख बनी रानू सिंह
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रानू सिंह ने 45 वोटों से दर्ज जीत दर्ज किया है। रानू सिंह को कुल 68 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी शिव बचन यादव 23 वोट ही प्राप्त कर सके। रानू सिंह के जीत के बाद उनके समर्थकों और भाजपाइयों ने उनको फूल माला पहनाकर जश्न मनाया। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे वोटिंग शुरू हुई और मात्र दो घंटे में ही मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। सभी 91 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन बजे मतगणना प्रारंभ हुई और मात्र 25 मिनट में ही मतगणना पूरी हो गई। इस दौरान रानू सिंह को कुल 68 मत मिले जबकि शिव बचन यादव को 23 वोट से ही संतोष करना पड़ा। इससे पूर्व वर्ष 2010 में भी रानू सिंह यहां से ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई थी।
प्रमुख पद पर दो बार जीतने वाली पहली महिला
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष रानू सिंह ने सामान्य सीट पर जीत दर्ज कर अपना रुतबा बरकरार रखा है। वह मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक प्रमुख पद पर दो बार जीत दर्ज करने वाली पहली महिला हैं। इसके पहले साल 2010 में भी वह यहां से सामान्य महिला के लिए आरक्षित ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर काबिज हुई थी। जीत के बाद रानू सिंह ने कहा कि बिना भेदभाव किए वह पूरे क्षेत्र का विकास करने को प्राथमिकता देंगी। कहा कि भाजनार्टी, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और क्षेत्रीय जनता ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उसे पूरा करने का प्रयास करूंगी।