फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ranipur block has the most voters

रानीपुर ब्लाक में हैं सबसे अधिक मतदाता

Fri, 02 Apr 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Ranipur block has the most voters
मऊ। पंचायत चुनाव में जिले के नौ ब्लाकों में कुल 13 लाख 71 हजार 672 मतदाता हैं। इनमें सबसे अधिक मतदाता रानीपुर ब्लाक में एक लाख 71 हजार आठ सौ पच्चीस मतदाता हैं। जबकि सबसे कम मतदाता परदहां ब्लाक में एक लाख 21 हजार 941 हैं। जो पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 29 अप्रैल को अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

बड़राव ब्लाक के 72 ग्राम पंचायतों की जनसंख्या लगभग दो लाख 25 हजार 595 है। इस ब्लाक के अंतर्गत आने वाले गांवों में कुल एक लाख 59 हजार अठहत्तर मतदाता हैं। यहां जनसंख्या का 70.51 प्रतिशत मतदाता हैं। इस ब्लाक में 924 ग्राम पंचायत सदस्य और 91 बीडीसी हैं।
विज्ञापन

घोसी ब्लाक के 72 ग्राम पंचायतों की जनसंख्या एक लाख 87 हजार 814 है। यहां 71.92 प्रतिशत यानी एक लाख 35 हजार बहत्तर मतदाता हैं। 882 ग्राम पंचायत सदस्य और 79 बीडीसी सीटें हैं। रतनपुरा ब्लाक के अंतर्गत 77 ग्राम पंचायतों की जनसंख्या दो लाख 25 हजार 642 है जबकि एक लाख 48 हजार 863 मतदाता हैं। यह जनसंख्या के 65.95 प्रतिशत हैं। इस ब्लाक में 971 ग्राम पंचायत सदस्य और 93 बीडीसी सीटें हैं। उधर दोहरीघाट ब्लाक के 74 ग्राम पंचायतों में दो लाख 13 हजार 173 मतदाता हैं जो जनसंख्या के 70. 83 प्रतिशत हैं। यहां 928 ग्राम पंचायत सदस्य और 98 बीडीसी सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव ब्लाक के 78 ग्राम पंचायतों की जनसंख्या दो लाख 33 हजार 749 और मतदाता एक लाख 67 हजार सात हैं। यहां मतदाताओं का प्रतिशत 71.45 प्रतिशत है। यहां 946 सदस्य पद और 98 बीडीसी सीटें हैं।

रानीपुर ब्लाक के 87 ग्राम पंचायतों की जनसंख्या दो लाख 57 हजार 680 और प्रतिशत 66.68 है। यहां पर सबसे अधिक 1097 ग्राम पंचायत सदस्य हैं और बीडीसी की संख्या 102 है। कोपागंज ब्लाक के 77 ग्राम पंचायतों में 979 ग्राम पंचायत सदस्य, 101 बीडीसी सीटें हैं। जनसंख्या दो लाख 45 हजार 810 तथा मतदाता एक लाख 61 हजार 742 हैं। यहां का प्रतिशत 65.80 प्रतिशत है। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के 83 ग्राम पंचायतों की जनसंख्या दो लाख 29 हजार 305 और मतदाता एक लाख 55 हजार 151 हैं। जनसंख्या का प्रतिशत 67.66 है। इस ब्लाक में 1015 ग्राम पंचायत सदस्य और 91 बीडीसी सीटें हैं। परदहा ब्लाक के 51 ग्राम पंचायतों की जनसंख्या एक लाख 85 हजार 752 और मतदाता एक लाख 21 हजार 941 है। प्रतिशत 65.65 है। यहां 667 ग्राम पंचायत सदस्य पद और 77 बीडीसी सीटें हैं। जनपद में कुल ग्राम पंचायत सदस्य पदों की संख्या 8409 है जबकि 822 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed