फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ranipur: A young man returning from the market was shot dead.

रानीपुर : बाजार से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 27 Oct 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ranipur: A young man returning from the market was shot dead.
गोलीकांड के बाद जिला अस्पताल पर मौजूद पुलिस अधिकारी
रानीपुर के काझा के पास की घटना, सीने और पसली में लगी है गोली
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के लखनुआड़ीह गांव के समीप रविवार शाम सात बजे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव सड़क किनारे पड़ा था, आस-पास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सीने में गोली लगी देखकर डॉक्टरों ने हत्या की बात पुष्टि की। सूचना मिलने पर एसपी इलामारन जी खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं।

मृतक की रानीपुर थाना क्षेत्र के पहचान पिरुआ गांव निवासी 45 वर्षीय राजेश सिंह उर्फ मंटू सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राजेश रविवार की शाम कांझा बाजार में सामान लेने गए थे। इसके बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। इससे वह लहुलूहान होकर सड़क पर गिर गया। गोली सीने और पसली में लगी थी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। रानीपुर एसओ सुभाष कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। रात दस बजे के करीब एसपी इलामारन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच पड़ताल में जुट गए। एसपी ने बताया कि पुलिस की दो टीम गठित कर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान करने के संभावित जगहों पर पूछताछ की जा रही है।

गोलीकांड के बाद जिला अस्पताल पर मौजूद पुलिस अधिकारी

गोलीकांड के बाद जिला अस्पताल पर मौजूद पुलिस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed