{"_id":"5f396c6f8ebc3e4ad6109b31","slug":"rampur-beloli-became-the-13th-police-station-of-the-district-mau-news-vns5417318141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ का 13 वां थाना बना रामपुर बेलौली, 24 घंटों में हो जाएगी पुलिस कर्मियों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ का 13 वां थाना बना रामपुर बेलौली, 24 घंटों में हो जाएगी पुलिस कर्मियों की तैनाती
विज्ञापन
नए थाना रामपुर का फीता काटकर उद्घाटन करते एसपी अनुराग आर्य।
- फोटो : MAU
मऊ। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने 15 अगस्त को रामपुर बेलौली थाने का उद्घाटन किया। इस नए थाने के उद्घाटन के साथ ही जिले में अब महिला थाना को लेकर 13 थाने हो गए हैं। इस थाने की मांग लगभग तीन दशक से हो रही थी। शासन ने इसकी मंजूरी कुछ महीने पहले दी थी। क्षेत्र के 68 राजस्व गांवों के कार्य क्षेत्र वाले इस नए थाने पर 40 से 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जो अगले 24 घंटें में कर दी जाएगी।
नए थाने का संचालन फिलहाल रामपुर बेलौली चौकी में ही होगा। बैरक में थाने का कार्यालय खोल दिया गया है। नए थाने के नए भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्य हो चुका है। जल्दी ही नये थाना भवन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
नए थाने का उद्घाटन करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि शासन से स्वीकृति के अनुसार रामपुर बेलौली थाने का उद्घाटन कर दिया गया है। पुलिस चौकी में ही अभी थाने का कार्यालय संचालित होगा। यहां पर गाइडलाइन के अनुसार कंप्यूटर और संबंधित उपकरणों की जरूरतों को जल्द पूरा किया जाएगा। इस थाना क्षेत्र के अंतर्गत 68 राजस्व गांव आएंगे। उन्होंने बताया कि यहां पर मानक के अनुरूप सिपाहियों और अन्य स्टाफ की तैनाती की जाएगी। बताया कि लगभग 40 से 50 पुलिसकर्मी अगले 24 घंटें में इस थाने पर तैनात कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते के अंदर यानी 22 अगस्त को इस नए थाने से पहली एफआईआर दर्ज कर थाने का संचालन विधिवत शुुरू कर दिया जाएगा। यहां पर शिकायतकर्ताओं के प्रार्थनापत्र लिए जाएंगे और उनका निपटारा पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। एक सप्ताह के बाद इस क्षेत्र के लोगों को मधुबन जाने की जरूरत नहीं होगी। एसपी ने बताया कि नए थाने का संचालन शुरू हो जाने से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिलेगी।