{"_id":"6ac3fc2fe4deb11b0406ebd0","slug":"ramlila-to-commence-on-the-15th-with-the-mukut-pujan-ceremony-mau-news-c-295-1-svns1028-153070-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 15 को मुकुट पूजन के साथ रामलीला का होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 15 को मुकुट पूजन के साथ रामलीला का होगा शुभारंभ
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सौसरवां - कमालुद्दीनपुर में होने वाली रामलीला को लेकर बैठक करते स
करहां। क्षेत्र के सौसरवां-कमालुद्दीनपुर की ऐतिहासिक रामलीला को इस बार भव्य और व्यवस्थित रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार देर शाम रामजानकी मंदिर परिसर में श्रीरामलीला समिति की बैठक हुई।
बैठक में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का संकल्प लिया।
समिति के अध्यक्ष बृजबिहारी सिंह ने कहा कि 15 अक्तूबर को मुकुट पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा। 16 अक्तूबर को नारद मोह, 17 को रावण अत्याचार और श्रीराम जन्म, 18 को ताड़का-सुबाहु वध, मारीच वध एवं धनुष यज्ञ और 19 अक्तूबर को दशरथ प्रतिज्ञा तथा श्रीराम वनगमन की लीला का मंचन होगा।
20 अक्तूबर को खर-दूषण वध और सीता हरण, 21 अक्तूबर को शबरी भक्ति, राम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध और लंका दहन का मंचन होगा।
23 अक्तूबर की रात श्रीराम की राजगद्दी और नाटक मंचन के साथ नौ दिवसीय आयोजन का समापन होगा। बैठक में अरुण पांडेय, लालचंद प्रजापति, रविंद्र सिंह, ग्राम प्रधान हिंदराज कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य धनंजय सिंह, नागेंद्र सिंह, राहुल सिंह, भूपेंद्र कुमार पांडेय, छविनाथ प्रजापति, कृपाशंकर पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
11 अक्तूबर से शुरू होगी मुहम्मदाबाद गोहना की रामलीला
वलीदपुर। श्री लक्ष्मण रामलीला सेवा समिति चौक मुहम्मदाबाद गोहना की होने वाली रामलीला को लेकर विजय स्तंभ चौक निकट हनुमान मंदिर पर सोमवार को समिति के पदाधिकारी की बैठक हुई। इस मौके पर संरक्षक चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड ने कहा कि रामलीला आगामी 11 अक्तूबर नारद मोह से शुरू होकर 19 अक्तूबर तक रावण वध और 25 अक्तूबर को भगवान श्री राम की राजगद्दी राज्याभिषेक आदि लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया जाएगा।19 अक्तूबर को कुंभकरण वध लीला का मंचन किया जाएगा। बैठक में अंजनी गुप्ता, अजय गुप्ता, राघवेंद्र चौरसिया, रितेश गुप्ता, शशांक त्रिपाठी, सूरज गुप्ता आदि शामिल थे। संवाद