फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ramanand became the coach of Uttar Pradesh wrestling team

रामानंद बने उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम के प्रशिक्षक

Wed, 15 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ramanand became the coach of Uttar Pradesh wrestling team
मऊ। परदहां ब्लाक क्षेत्र के रस्तीपुर निवासी तथा खेल कोटे से पीएसी में तैनात पहलवान रामानंद यादव को उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम का प्रशिक्षक बनाया गया है। इससे जिले में हर्ष का माहौल है। परदहां ब्लाक क्षेत्र के रस्तीपुर निवासी तथा खेल कोटे से पीएसी में तैनात पहलवान रामानंद यादव वर्ष 1999 में गोरखपुर रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार सलेक्शन हुआ। उसके बाद कुश्ती कोच के लिए डिप्लोमा लिया। एनआईएस स्टेडियम पटियाला में 2017-18 में खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हो गए। ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती में 2011, 2012 में पदक प्राप्त।
विज्ञापन

मऊ स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला केसरी का 2014 में खिताब जीता। फिर ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती में 2017 में फिर पदक प्राप्त किए। इस समय 20वीं वाहिनी आजमगढ़ में तैनात हैं। वर्ष 2021 में अंडर 23 पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 17 से 19 दिसंबर 2021 तक अमेठी में आयोजित हो रही है। जिसमें 20वीं वाहिनी आजमगढ़ में तैनात रामानंद यादव को इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उत्तर प्रदेश की टीम का प्रशिक्षक बनाया गया है। उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम का प्रशिक्षक बनाए जाने पर एनईआर के क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, पूर्व उत्तर प्रदेश केसरी जनार्दन पहलवान, उप क्रीड़ा अधिकारी राजनारायण प्रसाद आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed