फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   'Rama katha is mere listening to salvation'

‘रामकथा सुनने मात्र से होता है उद्धार’

Wed, 09 Jan 2019 10:54 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 09 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
'Rama katha is mere listening to salvation'
रामकथा में प्रवचन करते अवधेश महाराज। - फोटो : mau
दोहरीघाट। बाजार स्थित मद्धेशिया वैश्य धर्मशाला में नौ दिवसीय राम कथा में बुधवार को अयोध्या से पधारे अवधेश महाराज ने कहा कि श्री रामचरित मानस सभी वर्णों के लिए समान है। कहा कि रामकथा के श्रवण मात्र से मानव का उद्धार हो जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  ब्राम्हण ऐसा ना कहें कि राम चरित मानस पर सिर्फ हमारा अधिकार है, तो दूसरी तरफ क्षत्रिय बोले कि प्रभु श्री राम रघुवंश में उत्पन्न हुए ऐसे में इस पर सिर्फ हमारा अधिकार है, वनिक कहेंगे की कथा का आयोजन हम करते हैं ऐसे में  रामायण पर हमारा अधिकार है, सुप्रिया कहेंगे कि श्रीराम हमारी झोपड़ियों में घूमे थे इसलिए रामायण पर हमारा अधिकार है आने वाले समय में विभिन्न वर्णों के लोग रामायण पर अपना अधिकार ना करें उनके बीच तकरार उत्पन्न ना हो इसलिए तुलसी जी ने कहा कि मेरे रामायण का वर्णन ब्राह्मण क्षत्रिय वनिक शुद्र नहीं है बल्कि उसका वर्ण केवल मानव है।  कहा कि रामचरित मानस में रामजी ने सबको स्वीकार किया है वैसे ही इस ग्रंथ ने सब को स्वीकारा है। रामराज्य करने के लिए राम ने जय से प्रत्येक को स्वीकारा वैसे ही तुलसीदास जी ने रामचरितमानस को लिखकर समस्त मानव जगत को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


इस दौरान गुलाब चंदगुप्त, ध्रुव चंद, बिनय जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, बृजेश कुमार, मार्कंडेय राय, प्रजापति राय विनोद वर्मा, उपेंद्र जायसवाल, डॉ पदमाकर दूबे, बाबुलाल समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed