फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rally taken out under School Chalo campaign

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली

Tue, 12 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rally taken out under School Chalo campaign
घोसी शिक्षा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल से स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली में शा? - फोटो : MAU
घोसी। नगर के मझवारा मोड़ स्थित बीआरसी प्रांगण से मंगलवार को सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने रैली निकाली। एसडीएम सुरेश कुमार ने झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस दौरान बच्चों ने अभिभावकों को बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। परिषदीय स्कूलों में छह से 14 वर्ष के बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन कराने को लेकर परिषदीय विद्यालयों के साथ प्राइवेट विद्यालयों के बच्चे हाथों ने नारे लिखे ‘आधी रोटी खायेंगे, पढ़ने जरूर जायेगे’, ‘नारी को भी पढ़ना है, देश को आगे बढ़ाना है’ आदि नारे लगा रहे थे। रैली में स्वामी विवेकानन्द विद्यामन्दिर बड़ागांव के बच्चे बैंडवादन कर रहे थे। रैली मझवारा मोड़, नरोखर पोखरा, डाकबंगला मोड़, पानी की टंकी होते हुए हास्पिटल रोड होकर वापस बीआरसी पहुंचे। एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा कि शिक्षा हमें योग्य नागरिक बनाती है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि अपने बच्चों खासकर लड़कियों को स्कूल जरूर पढ़ने भेजें। कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार की मंशा है कि हर लड़का लड़की स्कूल पढ़ने जरूर जाय। इसी लिए सरकार कक्षा आठ तक की लड़कियों, लड़कों को मुफ्त शिक्षा के साथ उनको मिड डे मील, नि:शुल्क पुस्तकें, बैग, ड्रेस, जूता मौजा आदि सुविधाएं मुहैया करा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह बच्चों को पढ़ने जरूर भेजें। प्राथमिक शिक्षा के बाद उनको उच्च शिक्षा भी दें। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत यादव, अजब सिंह, डॉ.राम बिलास भारती, शेरबहादुर सरोज, अनिल श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, अजमल, आरके यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed