{"_id":"68970755f237c5829b05ed0e","slug":"raksha-bandhan-2025-reema-celebrated-festival-by-tying-rakhi-to-islam-and-shamsher-in-mau-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर सौहार्द की मिसाल, रीमा ने इस्लाम और शमशेर को राखी बांधकर मनाया त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर सौहार्द की मिसाल, रीमा ने इस्लाम और शमशेर को राखी बांधकर मनाया त्योहार
Sat, 09 Aug 2025 02:01 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 09 Aug 2025 02:01 PM IST
सार
Raksha Bandhan 2025: अब रीमा की शादी हो चुकी है, लेकिन अपने मुंहबोले भाइयों के प्रति प्यार और अपनापन आज भी उतना ही गहरा है।
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मऊ जिले के मधुबन में आपसी भाईचारे और सौहार्द की ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने सभी के दिल छू लिए। मुरारपुर निवासी रीमा यादव पुत्री गुलाब यादव बीते सात वर्षों से नगर पंचायत के जायसवाल गली निवासी इस्लाम अहमद और शमशेर अहमद को राखी बांध रही हैं।
विज्ञापन
अब रीमा की शादी हो चुकी है, लेकिन अपने मुंहबोले भाइयों के प्रति प्यार और अपनापन आज भी उतना ही गहरा है। शादी के बाद भी ससुराल से मधुबन आकर वह दोनों भाइयों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधती हैं।
विज्ञापन
रीमा का कहना है कि यह रिश्ता सिर्फ धागे का नहीं, बल्कि विश्वास, अपनापन और भाईचारे का अटूट बंधन है। रक्षाबंधन के इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता का यह दृश्य देखने के लिए मोहल्ले के लोग भी जुटे और सभी ने इस परंपरा को समाज के लिए प्रेरणा बताया। इस मौके पर चारों ओर प्रेम, सम्मान और भाईचारे का संदेश गूंजता रहा।
विज्ञापन