फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Raising the market for Hariyali Teej

हरियाली तीज को लेकर बाजारों में रौनक

Thu, 28 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Raising the market for Hariyali Teej
नगर के हरिकेशपुरा स्थित बैठक में हरियाली अमावस पर झूलन कार्यक्रम में झूला सजातीं अग्रवाल समाज क? - फोटो : MAU
मऊ। हरियाली तीज 31 को मनाई जाएगी। इसे लेकर जहां महिलाओं में उत्साह है तो वहीं बाजार में भी खरीदारी से रौनक बढ़ गई है। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में हरियाली तीज की तैयारी जोरों पर है। कोई घर पर सखियों संग झूला झूलने की तैयारी में है तो कोई मायके में भाभी संग तीज की खुशियां मनाने को लेकर उत्साह में है। मस्ती, उल्लास और उमंग के इस त्योहार में महिलाएं अखंड सुहाग की कामना के लिए निर्जला व्रत भी रखेंगी। महिलाओं के परिधान, गहने और साज-शृंगार की तैयारियों को लेकर बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। सहादतपुरा, रौजा, घास बाजार, मिर्जाहादीपुरा सहित मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, दोहरीघाट के बाजारों में महिलाएं खरीदारी कर रही हैं। खरीदारी के लिए आई मीना सिंह ने कहा कि शादी से पहले वह केवल झूला झूलने तक ही सीमित थी। इस बार सखियों व भाभियों संग व्रत रखेंगी। साधना यादव ने कहा कि हरियाली तीज को लेकर सखियों के साथ घर के बगीचे में झूला झूलेंगी। उधर, अली बिल्डिंग के सौंदर्य प्रसाधन व्यवसायी अरविंद चौरसिया ने बताया कि अपेक्षाकृत बिक्री नहीं हो रही है। आनलाइन खरीदारी से असर पड़ रहा है। सहादतपुरा के साड़ी कारोबारी सुरेश कल्यानिया का कहना था कि पर्व के मद्देनजर हरी साड़ी की डिमांड अधिक है। विभिन्न डिजाइनों में 500 से लेकर 1500 रुपए से अधिक कीमत में यह बिक रही हैं। कहा कि अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। मुहम्मदाबादगोहना कस्बा निवासी पं. विरेंद्र शुक्ल ने बताया कि मान्यता के तहत हरियाली तीज सावन के महीने का विशेष त्योहार है। श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह मनाया जाता है। यह दिन सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं का दिन है। सुहागिन विधि-विधान से माता पार्वती और भोलेनाथ का पूजन करें तो उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और पति की आयु लंबी होगी। कुंवारी लड़कियां पार्वती और महादेव का व्रत रखें तो उन्हें मनचाहा वर प्राप्त होता है।

तीज पर्व को लेकर नगर के सहादतपुरा स्थित दुकान से चूड़ी की खरीदारी करतीं महिलाएं और युवतियां।संव?

तीज पर्व को लेकर नगर के सहादतपुरा स्थित दुकान से चूड़ी की खरीदारी करतीं महिलाएं और युवतियां।संव?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed