{"_id":"67a10245e6594afdb200821c","slug":"rain-water-harvesting-systems-will-be-installed-at-300-places-for-ground-water-conservation-mau-news-c-295-1-svns1028-123677-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: भूगर्भ जल संरक्षण के लिए 300 जगह लगेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: भूगर्भ जल संरक्षण के लिए 300 जगह लगेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन
मऊ। भूगर्भ जल संरक्षण को मूर्त रूप दिया गया तो गर्मी के दिनों में लोगों को शुद्ध पानी के लिए तरसना नहीं पड़ेगा। भूगर्भ जलस्तर में सुधार करने के लिए नगर क्षेत्र में 300 जगहों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से 30 स्थानों पर संयंत्र लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
नगरपालिका क्षेत्र में भूगर्भ जलस्तर तेजी से गिरता जा रहा है। वर्तमान में 4.70 मीटर पर जलस्तर है। परदहां ब्लाॅक के कई गांव नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हैं। जलस्तर गिरने की वजह से गर्मी के मौसम में अधिकांश हैंडपंप पानी छोड़ने लगते हैं। ऐसे में जिले में प्रशासन की तरफ से अभियान चलाकर सरकारी भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनवाया जा रहा है। इसका परिणाम भी सार्थक हो रहा है। रतनपुरा ब्लाॅक को छोड़ दिया जाए तो लगभग हर ब्लाॅक क्षेत्र के भूगर्भ जलस्तर में सुधार हुआ है। शहर में कुछ लोगों ने ही अपने भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाया है। अब प्रशासन की तरफ से हर भवनों का नक्शा पास करते समय रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगवाया जा रहा है। नगर पालिका की तरफ से 15वें वित्त आयोग से भरपूर धनराशि खर्च की जा रही है।
नगरपालिका क्षेत्र में तेजी से गिर रहे भूगर्भ जलस्तर में सुधार करने के लिए नगर क्षेत्र में 300 जगहों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने का लक्ष्य है। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से 30 स्थानों पर संयंत्र लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। नगरपालिका क्षेत्र में सात करोड़ रुपये से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के अलावा 79 स्थानों पर नलकूप लगवाए जा रहे हैं। नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके अलावा 27 स्थानों पर पानी की टंकी सहित वाटर कूलर, सबमर्सिबल तथा पांच स्थानों पर पाइप लाइन का विस्तार किया जा रहा है। नगर में 36 स्थानों पर नई बोरिंग की जा रही है। 12 स्थानों पर बाेरिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। एक रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर चार लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। इससे बारिश का पानी सीधे जमीन में जाएगा और जल संरक्षित होगा।
विज्ञापन
कोट...
नगरपालिका क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। 10 स्थानों पर लगाया जा चुका है। 11 स्थानों पर लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका