फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   rain

बारिश से लोगों को मिली राहत लेकिन बिजली ने रुलाया

Wed, 20 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
rain
मऊ/कोपागंज। जिले में बुधवार को हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी तो वहीं तेज आंधी से गुल हुई बिजली ने रुलाया भी। पानी बरसने से निचले इलाकों में जलभराव हो गया और कीचड़ से लोग परेशान रहे। जबकि बारिश से किसानों खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार की दोपहर हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। कई दिन से लोग बेहद उमस और गर्मी से परेशान हो रहे थे। किसान भी फसलों कोे लेकर चिंतित थे। बुधवार को पानी बरसा तो सबको चैन आया। लेकिन इस दौरान तेज आंधी से बिजली पर असर पड़ा। कोपागंज : कस्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में विद्युत सप्लाई दो सबस्टेशन डांडीव तड़ियांव सेक़स्बा सहित सहरोज डांडी, देवकली विशुनपुर कोपागंज देहात, लाडनपुर, सेंदुराईच, खुखुंदवा काछिकाला ,सोडसर भदसा मानोपुर, जयरामगढ, टड़ियांव सहित सैकड़ों गांवों को विद्युत सप्लाई होती है। बुधवार की दोपहर हुई तेज बारिश से इन गांवों के साथ-साथ कस्बा की विद्युत बाधित हो गई। कई स्थानों पर जर्जर तार टूट गए तो कई जगह स्पार्किंग होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तीन घंटे से भी अधिक समय तक सप्लाई चालू नहीं हो सकी जिसके चलते लोगो को पेयजल के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed