फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rain in Mau for the second consecutive day, darkness in 50 villages due to fault in many sub-centres

Mau News: लगातार दूसरे दिन मऊ में बारिश, कई उपकेंद्रों में फाल्ट से 50 गांवों में अंधेरा

Sat, 28 Sep 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Rain in Mau for the second consecutive day, darkness in 50 villages due to fault in many sub-centres
मऊ। बारिश का सिलसिला दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। तेज हवा के साथ बारिश के चलते कई विद्युत उपकेंद्रों में आए फाॅल्ट से 50 से अधिक गांवों में विद्युत कटाैती से अंधेरा है। वातावरण में 95 प्रतिशत नमी होने से मौसम खुशनुमा रहा। उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। सुबह से ही तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हो रही बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिलने से किसानों का एक वर्ग संतुष्ट रहा तो वहीं तेज बारिश से खेतों में धान की फसल गिर जाने से किसानों एक वर्ग को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। बारिश से नगर के निचले इलाकों में जलभराव के चलते लोगों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा था। शुक्रवार को 25.50 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। बृहस्पतिवार रात से हो रही बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। सितंबर के आखिरी सप्ताह में बारिश से से धान की फसल को संजीवनी मिल गई है। जिन खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही थी, उसकी कमी को बारिश ने पूरा कर दिया। कहीं धान में बालियां फूटने लगी हैं तो कहीं बाल निकलने को है। किसानों का कहना था कि यह बारिश नहीं सीधे आकाश से यूरिया, फसल गिर रहा है। जिस तरह की बारिश हो रही है, उसका पानी सीधे धान की फसलों की पत्तियों से होते हुए जड़ तक जा रही है, जो संजीवनी का भी काम कर रही है। अब तक 410 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

तापमान पर नजर डाली जाए तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 95 प्रतिशत रही। जबकि 16 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। लगातार दूसरे दिन बारिश होने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। लगातार दो दिन तक हुई बारिश के चलते शहर के गाजीपुर तिराहा, बलिया मोड़ सहित नगर के निचले इलाकों सहित कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में जलभराव हो गया। इसके चलते कर्मचारियों और दफ्तर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मधुबन: लगातार दो दिनों की तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। फसल नुकसान को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

मझवारा: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार दो दिनों से तेज हवा के साथ बारिश के चलते आए फाल्ट से सेमरी जमालपुर के लखनी फीडर से संबद्ध 20 गांवों में आपूर्ति ठप है। इसके चलते लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुसुम्हा: तेज हवा के साथ बारिश के चलते गोठा विद्युत सब स्टेशन से संबद्ध अमिला फीडर की लाइन बृहस्पतिवार रात से ठप रही है। इसके चलते 24 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित है। लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

चिरैयाकोट: तेज बारिश से क्षेत्र के सिरसा में हाइटेंशन तार नीम के पेड़ गिर गया। इसके साथ ही रसूलपुर के पास खरिहानी चिरैयाकोट मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते सात गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


रानीपुर: बारिश के चलते बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र का मेनलाइन का खंभा कासिमपुर के पास टूट गया। इसके चलते अमारी, अमरहट, कसारी,सनेगपुर,कासिमपुर, बैजापुर, खुरहट सहित विभिन्न गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शुकवार की सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed