{"_id":"59650c984f1c1b4d248b4640","slug":"rain-accompanied-by-strong-wind","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा के साथ होती रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा के साथ होती रही बारिश
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को बारिश का आनंद लेते हुए स्कूल से घर को जातीं छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को शुरू हुई बारिश का क्रम मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। मूसलाधार के साथ रुक-रुक पड़ने वाली फुहार से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। लेकिन दूसरे तरफ तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से किसान खेतों की जुताई और रोपाई कराने में जुटे रहे। परदहां ब्लाक क्षेत्र के बढुआगोदाम-सरसेना मार्ग पर कोटवां गांव के पास अपराह्न लगभग एक बजे सड़क पर बबूल का पेड़ गिर जाने से लगभग आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों ने पेड़ काटकर हटाया, तब आवागमन बहाल हो सका। सुबह से हो रही बरसात से शहर के निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गड्ढे में तब्दील मऊ-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलजमाव होने से लोगों को यात्रा करना मुश्किल हो रहा था।
सोमवार को रात से ही शुरू हुई बारिश मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। झमाझम बारिश के बीच किसान रोपाई के लिए खेतों की तैयारी में लग गए। रोपाई कार्य मेें तेजी आ गई है। अधिकांश स्कूलों में रेनी-डे घोषित कर दिया गया। तेज बारिश के चलते जिला अस्पताल, पुराना अस्पताल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में जलजमाव हो गया। वहीं जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से नगर के मुंशीपुरा, ब्रह्मस्थान, निजामुद्दीनपुरा, महरनिया, रघुनाथपुरा सहित विभिन्न इलाकों में जलजमाव से लोगों को गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। इसी बीच तेज हवा के साथ बारिश होने के चलते परदहां ब्लाक क्षेत्र के बढुआगोदाम-सरसेना मार्ग पर कोटवां गांव के पास अपराह्न लगभग एक बजे सड़क पर बबूल का पेड़ गिर गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया तब आवागमन बहाल हो सका।