फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Railways could get only half of the 600 meter road built in two years

रेलवे 600 मीटर सड़क दो साल में सिर्फ आधी ही बनवा सका

Fri, 01 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Railways could get only half of the 600 meter road built in two years
नगर के सिंधी कालोनी स्थित अधूरा पड़ा सईदी रोड का निर्माण कार्य।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। रेलवे की सुस्ती के चलते 600 मीटर की सईदी रोड दो साल में 300 मीटर तक ही बन सकी है। ऐसे में अभी तक लोग जाम की समस्या से दो चार हो रहे हैं। हालांकि चौड़ीकरण के लिए सड़क के बीचोंबीच लगे बिजली खंभों को भी हटा दिया गया है। साथ ही नगर पालिका ने रेलवे को बजट की राशि भी दे दी। मगर अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ। जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है। रेलवे जंक्शन के पश्चिमी चहारदीवारी से होकर जा रही सईदी रोड को चौड़ा करने लिए नगर पालिका ने रेलवे को प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद 2019 में सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ। रेलवे ने बांउड्रीबाल भी करा दी और सड़क के बीचोबीच लगे बिजली के खंभों को भी हटा दिया गया। लेकिन दो साल में महज आधा ही काम हो सका। यानी 600 मीटर की सड़क महज 300 मीटर तक ही बन सकी। सईदी रोड के चौड़ीकरण का कार्य की जिम्मेदारी रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की है। लेकिन इस कार्य के पूरा न होने के पीछे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। रेलवे सूत्रों की माने तो एक साल से भी कम समय में यह कार्य पूरा होना था, लेकिन अधिकारियों और ठेकेदार की मनमानी के चलते 300 मीटर का चौड़ीकरण का कार्य दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी अधूरा पड़ा है। माना जा रहा है कि शहर के बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग पर अक्सर बैरियर बंद होने पर लगने वाला जाम सईदी रोड के बन जाने से कुछ हद तक कम हो जाता और क्रांसिंग पर वाहनों का दबाव आधा रह जाता। सदर बाजार से रोडवेज अथवा भीटी जाने वाले ही रेलवे क्रासिंग पर इंतजार करेंगे जबकि, जिला अस्पताल, न्यायालय, कलेक्ट्रेट अथवा गाजीपुर तिराहा की तरफ जाने वाले लोग सईदी रोड से मुंशीपुरा ओवरब्रिज होते हुए आगे निकल जाएंगे। स्थानीय दुकानदार जेपी भारद्वाज, सुनील लालवानी, छेदी लाल और राजीव कुमार पांडेय का कहना है कि सईदी रोड के चौड़ीकरण का काम पूरा होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि रेलवे फाटक बंद होने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी लेकिन यह सकारात्मक विकास कार्य भी जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। एक साल से भी कम समय में जो कार्य पूरा होना था, वह आज तक अधूरा पड़ा हुआ है। अगर सड़क बन जाती तो जाम से मुक्ति भी मिल जाती। लेकिन लापरवाही उस पर हावी हो गई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि रेलवे के अधिकारियों को एक बार फिर अवगत कराया गया है।

जेपी भारद्वाज।सईदी रोड की खबर में प्रतिक्रिया

जेपी भारद्वाज।सईदी रोड की खबर में प्रतिक्रिया- फोटो : MAU

सुनील लालवानी।सईदी रोड की खबर में प्रतिक्रिया

सुनील लालवानी।सईदी रोड की खबर में प्रतिक्रिया- फोटो : MAU

छेदी लाल।सईदी रोड की खबर में प्रतिक्रिया

छेदी लाल।सईदी रोड की खबर में प्रतिक्रिया- फोटो : MAU

राजीव कुमार पांडेय।सईदी रोड की खबर में प्रतिक्रिया

राजीव कुमार पांडेय।सईदी रोड की खबर में प्रतिक्रिया- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed