{"_id":"e0c09521a3b9cbdf494869a0f4abd02a","slug":"railway-station-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीजीएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीजीएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Fri, 08 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन मऊ का शुक्रवार को गोरखपुर के सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर पीएन राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर साफ सफाई सहित पेयजल, खानपान सहित शौचालय पर नजर दौड़ाई।
गोरखपुर से एसडीजीएम कार द्वारा सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद वे सबसे पहले स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में गए। वहां से उन्होंने कंट्रोल रूम, रेलवे ट्रैक चैंबर, डारमेट्री आदि का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों को सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान महिला ट्वायलेट में पानी जाम होने के बाद अधिकारियाें पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्हाेंने तत्काल उसको सही करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सूचना पट्ट पर पोस्टर चिपके रहने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सूचना पट्ट पर सूचना लिखी जानी चाहिए। उन्होंने पूछताछ काउंटर पर यात्रियों से कुछ बातचीत भी की। साथ ही वहां बैठे कर्मचारी से स्वयं आम आदमी बनकर ट्रेन की जानकारी हासिल किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को दिए गए निर्देश में कहा कि रेलवे अपनी सुविधाओं को व्यवस्थाओं के लिए जाना जाता है। ऐसे में रेलवे की सुविधाओं में कोई भी कमी नही आनी चाहिए। जो भी सुविधाएं यात्रियों को दी जा रही है उसे अच्छे ढंग से दी जानी चाहिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को सही करने का कर्मचारियों को निर्देश भी दिया।