फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Railway blew a conch shell from the field will be today

रेलवे मैदान से आज होगा शंखनाद

Fri, 08 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 08 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Railway blew a conch shell from the field will be today
रैली की तैयारी बैठक
रेलवे मैदान में होने वाली अति पिछड़ा और अति दलित महापंचायत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को लेकर पिछले एक पखवारे से हो रही तैयारी पूर्ण हो चुकी है। महापंचायत में शामिल होने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता जनपद में डेरा डाल चुके हैं। शुक्रवार को मंच बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया।
विज्ञापन



प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर अपना खाका तैयार कर लिया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर जायजा लिया। कार्यक्रम में बाहरी फोर्स भी बुलाई गई है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नौ जुलाई को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बैनर तले होने वाले राजभर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। शनिवार को उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में एक बजे उतरेगा जहां से वह सीधे रेलवे के मैदान में कार द्वारा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां वह भासपा के सम्मेलन में भाग लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील राय के आवास पर भेंटवार्ता करने पहुंचेंगे। पांच मिनट के कार्यक्रम के बाद वह पुन: पुलिस लाइन आकर  अपने गंतव्य को रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर जहां भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह से भीड़ जुटाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। वहीं भाजपा भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।



हालांकि मंच भासपा का होने के चलते कार्यकर्ताओं में कुछ मायूसी है लेकिन भाजपा के कद्दावर नेताओं ने दो दिन पहले से ही जिले के विभिन्न स्थानों पर डेरा डाल दिया है। प्रमुख नेताओं में भाजपा के प्रदेश मंत्री से लेकर प्रदेश सह मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्रनाथ शुक्ला सहित पूर्वांचल के कई नेताओं ने दो दिन पहले से ही जिले में डेरा डाला हुआ है।


उधर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed