फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Raid on Slaughter house

बूचड़खानों पर पुलिस की छापेमारी,14 गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Raid on Slaughter house
घोसी कोतवाली पुलिस द्वारा नगर के करीमुद्दीनपुर से पकड़े गए अवैध बूचड़खाने के संचालक, बरामद हथिय? - फोटो : MAU
घोसी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की भोर में करीमुद्दीनपुर, बड़ागांव मुहल्ले में छापेमारी कर अवैध रुप से चल रहे बूचड़खानों को बंद कराया। इस दौरान मौके से 16 भैंस, गाय के साथ ही 2.20 कुंतल मांस औजार बरामद किए। पुलिस ने 14 लोगो को गिरफ्तार किया। उधर, मुहल्ले की महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। सीओ अभिनव कन्नौजिया और प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद यादव ने मुखबिर की सूचना पर बड़ागाँव एवं करीमुद्दीनपुर में चल रहे अवैध स्लाटर हाउसों पर छापेमारी की। स्लाटर हाउस से जुड़े लोगों के घरों की महिलाएं पुलिस का विरोध करने लगीं। जिस पर पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया। पुलिस ने अवैध बूचड़खाने संचालित करने वाले करीमुद्दीनपुर निवासी सोनू कुरैशी पुत्र नसीम अहमद, मु. अनवर पुत्र स्व. मुस्ताक, मु. आदिल पुत्र जमील अहमद, शकील अहमद पुत्र मुमताज अहमद, परवेज अहमद पुत्र मुमताज अहमद, अदनान पुत्र मुमताज अहमद, सरताज अहमद पुत्र मुमताज अहमद, आमिर सुहैल पुत्र जमील अहमद, जमील अहमद पुत्र स्व. मोहम्मद शफी, कादिर अहमद अंसारी पुत्र एखलाक अहमद अंसारी, एखलाक अहमद अंसारी पुत्र एहसानुल हक, मु. कलीम पुत्र एकलाक अहमद, बड़ागाँव निवासी मिजान असरफ पुत्र अमजद रजा, जुल्फेकार अहमद पुत्र स्व. मु. यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध लाक डाउन का उल्लंघन ,धोखाधड़ी और गोवध निवारण अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत सीओ अभिनव कन्नौजिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed