फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Raid

उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी

Thu, 09 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Raid
रतनपुरा। बरसात होते ही उर्वरक दुकानदार कालाबाजारी करने लगे हैं। किसानों की शिकायत मिलने पर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने रतनपुरा ब्लाक के नसीराबाद कला स्थित चट्टी पर छापा मारा। सूचना मिलते ही एक एक दुकानदार फरार हो गया, जबकि दो दुकानों की विधिवत जांच की। यहां पर उर्वरक का स्टाक नहीं मिला। ब्लाक क्षेत्र के नसीराबादकला स्थित चट्टी पर उर्वरक की कालाबाजारी करने की किसानों ने जिला कृषि अधिकारी से शिकायत किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के नसीराबाद कला चट्टी पर उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। यहां पर दो दुकानों की विधिवत जांच पड़ताल किया। सूचना मिलने पर एक दुकानदार दुकान पर ताला लगाकर फरार हो गया। इसके बाद रतनपुरा कस्बा में छह उर्वरक दुकानों की गहन जांच पड़ताल किया। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार का कहना था कि उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी हालत में बख्सा नहीं जाएगा। किसी दुकानदार को बिना लाइसेंस के उर्वरकों की बिक्री करते हुए पकड़ा जाएगा तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed