फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   rahul , Sushma fastest

राहुल, सुषमा सबसे तेज धावक

Fri, 06 Nov 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 06 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
rahul , Sushma fastest
26वें जपनदीय माध्यमिक युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के पब्लिक बालिका इंटर कालेज के मैदान पर हुआ।
विज्ञापन



 दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन बालक व बालिकाओं की 100, 800, 600 और 1500 मीटर दौड़, गोला क्षेपण व कूद आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया।


 बालकों के सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राहूल यादव व बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में सुषमा यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। समारोह के मुख्य अतिथि आजमगढ़ जनपद के विधायक आलम बदी ने युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर हमेशा मेहनत करते रहने की नसीहत दिया।


पब्लिक बालिका इंटर कालेज मैदान पर दो दिवसीय जनपदीय माध्यमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद की चारों तहसील के दर्जनों इंटर कालेज से आए छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालकों की 100 मीटर की दौड़ के सीनियर वर्ग में मधुबन तहसील के छात्र राहुल यादव ने बाजी मारी।
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के जियाउद्दीन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की 100 मीटर सीनियर वर्ग में मऊ की छात्रा सुषमा यादव ने पहला व मुहम्मदाबाद गसोहना तहसील की कलावती ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बालकों के 100 मीटर जूनियर वर्ग में सदर तहसील के छात्र अजय कुमार ने पहला और राहुल पटेल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला क्षेपण बालिकाओं के सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील की छात्रा रितिका राय ने पहला और मधुबन की गिरजा ने दूसरा स्थान हासिल किया।


इसके आलावा बालकों के सीनियर वर्ग में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के छात्र सुनील राजभर ने पहला व घोसी तहसील के मनोज यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर जूनियर वर्ग के बालकों की दौड़ में मुहम्मदाबाद गोहना के प्रभुनाथ चौहान ने पहला व मऊ के धर्मेन्द्र यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।


बालिकाओं की 800 मीटर सिनियर वर्ग की दौड़ में  रीता पाल ने प्रथम व मुहम्मदाबाद गोहना तहसील की सुषमा यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर जूनियर वर्ग बालिका की दौड़ में छात्रा आरती राजभर ने प्रथम व  छात्रा श्वेता पटेल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।



इसके पूर्व मुख्य अतिथि विधायक आलम बदी के पहुंचने पर कालेज के प्रबंधक शेख सल्लू , अब्दुल्लाह, शमा शेख आदि ने बुके देकर स्वागत किया। मार्चपास्ट की सलामी के बाद मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों में खेल भावना के अलावा प्रतियोगिता के लिये जुनून होना आवश्यक है। डा. दीनानाथ राय, जावेद आलम, जयनारायन द्विवेदी, मिथिलेश राय आदि समेत सैकड़ों अध्यापक आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed