{"_id":"57d450074f1c1b9b213174fe","slug":"rahul-gandhi-s-security-vigilance","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए मुस्तैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए मुस्तैदी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान यात्रा के संग रविवार को जिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का आगमन होगा। जिले में राहुल गांधी की यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। इस दौरान पूरी कमान तो एसपीजी ने संभाली है लेकिन एहतियातन गैर जनपद से महिला फोर्स के साथ पीएसी के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रकुंवर सिंह ने बताया कि रविवार को आजमगढ़ से चलकर पूर्वाह्न 11.30 बजे के करीब राहुल गांधी का काफिला मऊ जिले की सीमा पर मौजूद मुहम्मदाबाद गोहना तहसील मुख्यालय पहुंचेगा। इससे पूर्व बनियापार में कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। मुहम्मदाबाद गोहना बाजार में तिराहे पर स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर राहुल गांधी माल्यार्पण करेंगे।
वहां से उनका काफिला बड़ा गांव स्थित दलित बस्ती निवासी स्वामी नाथ के घर पहुंचेगा। यहां आयोजित दलित भोज में राहुल भाग लेंगे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद राहुल का काफिला मऊ शहर को चलेगा। मऊ नगर क्षेत्र में मिर्जा हादी का पुरा स्थित फैजी गेट पर कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत और संबोधन होगा।
विज्ञापन
पुन: सलहाबाद मोड़ और मुंशीपुरा पर कार्यकर्ता राहुल का स्वागत करेंगे। तत्पश्चात स्वदेशी काटन मिल के गेट पर किसानों की तरफ से स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। जिला अस्पताल में स्थपित स्वर्गीय कल्पनाथ की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करने के बाद उनका काफिला गाजीपुर के लिए रवाना होगा। इस दौरान रास्ते में ताजोपुर गांव स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर गाजीपुर के लिए रवाना होंगे।