फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   raajy ke kalektret par pradarshan

राज्य कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 30 Nov 2018 10:25 PM IST
mau
mau Updated Fri, 30 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
raajy ke kalektret par pradarshan
कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने के बाद उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी। - फोटो : mau
उत्तरप्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी के तत्वावधान में राज्य कर्मचारियों ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष शंभूशंकर दुबे ने कहा कि जनपद मुख्यालय स्तर पर कलेक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के स्थान पर जनपद मिनी सचिवालय घोषित किया जाए। कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग कर्मचारी को नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति किया जाए। कलेक्ट्रेट कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण और संशोधन संबंधित आदेश 31 मई 2013 सरकारी विभाग लिपिक संवर्ग सेवा नियमावली पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। कलेक्ट्रेट लेखाकार कार्य संपादित करने वाले पटल सहायकों को लेेखा संवर्ग का वेतन दिया जाए। नौ सृजित जनपदों और तहसीलों में उत्तरप्रदेश जिला कार्यालय लिपिक वर्ग नियमावली 2011 के तहत पदों का सृजन यिका जाए।
विज्ञापन


प्रदेश में 21 जनपदों में ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं नौ सृजित तहसीलों मेें प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित किया जाए। भूलेख लिपिक को कलेक्ट्रेट अधिष्ठान में वापस किया जाए। संघ के कार्यालय के लिए दारुलशफा में कार्यालय आवंटित किया जाए। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यरत सीजनल सहायकों को नियमित किया जाए। धरने में रमेश कुमार पांडेय, मनोज कुमार गुप्ता, विरेंद्र पांडेय, रामनरेश, आशुतोष, धर्मवीर, विशाल श्रीवास्तव, गिरीश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed