फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Queues at petrol pumps again

Mau News: पेट्रोल पंपों पर फिर कतारें, कई जगह डीजल-पेट्रोल खत्म, बाइक में 200 और कार में 500 से अधिक का तेल

Sun, 17 May 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Queues at petrol pumps again
घोसी के मझवारा मोड़ पर पेट्रोलपंप पर तेल लेने के लिए लगी लंबी कतार।संवाद
जिले में एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कमी देखने को मिली। दोहरीघाट, मुहम्मदाबाद गोहना में पांच से अधिक पेट्रोल पंपों पर ईंधन पूरी तरह खत्म होने की स्थिति रही, जबकि जहां पेट्रोल उपलब्ध था, वहां वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

सुबह से ही लोग बाइक, कार और अन्य वाहनों के साथ पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन गई। इस बीच कई पेट्रोल पंपों पर लोग वाहनों के साथ गैलन में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे, लेकिन पेट्रोल पंप संचालकों ने बाइक में 200 रुपये और कार में 500 रुपये का तेल फिक्स करने से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जिला पूर्ति विभाग का दावा है कि जिले के 130 पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन कुछ पेट्रोल पंपों पर गाड़ी पहुंचने में देरी से उनके यहां स्टॉक खत्म होने की समस्या आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो दोहरीघाट कस्बा के अहिरानी अमिला पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म होना पाया गया। इसी क्रम में बशारतपुर स्थित पेट्रोल टंकी पर भी स्टॉक खत्म होना मिला। यहां संचालक ने पेट्रोल-डीजल खत्म होने की सूचना चस्पा कर दी थी।
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के टंडवा चौबेपुर में श्याम फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर से तेल खत्म होना पाया गया। जबकि चिरैयाकोट में पांच पेट्रोल पंपों में से चार पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होना मिला। केवल एक पेट्रोल पंप कमालुद्दीनपुर स्थित पूर्वांचल सर्विस स्टेशन पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध दिखा।
घोसी में मझवारा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में वाहन चालकों की कतार देखी गई। इसी तरह नगर में ब्रह्मस्थान पर भी वाहन चालकों की भीड़ दिखी। पेट्रोल पंप बंद होने से वाहन चालकों को कई किलोमीटर दूर दूसरे पंपों का रुख करना पड़ा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

लिमिट तय, बाइक में 200 तो कार में 500 का ही मिलेगा तेल
पेट्रोल पंप संचालकों ने पेट्रोल की किल्लत को देखते हुए अपने स्तर पर एक व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत बाइक में 200 रुपये और कार में 500 रुपये का ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। इसके चलते लोग अधिक आवश्यकता होने पर एक पेट्रोल पंप से तेल लेने के बाद दूसरे पेट्रोल पंप से तेल भरवाने को मजबूर हो रहे हैं।


विभाग का दावा, स्टॉक पर्याप्त
जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में पेट्रोल पंपों पर स्टॉक पर्याप्त है। कुछ पेट्रोल पंपों पर भले ही स्टॉक खत्म हो गया था, लेकिन वहां गाड़ी आने पर पेट्रोल-डीजल रिफिल हो चुका है। उन्होंने बताया कि बीते 15 मई को जिले के 130 पेट्रोल पंपों पर 256 केएल (किलो लीटर) डीजल की बिक्री हुई, जबकि उस दिन उपलब्धता 795 केएल थी। वहीं पेट्रोल की बिक्री 102 केएल रही, जबकि उपलब्धता 663 केएल थी। 14 मई को 273 केएल डीजल की बिक्री हुई, जबकि उस दिन इसकी उपलब्धता 824 केएल रही। वहीं पेट्रोल की बिक्री 204 केएल रही और उपलब्धता 686 केएल रही। 13 मई को 257 केएल डीजल की बिक्री हुई, जबकि उपलब्धता 884 केएल रही। वहीं पेट्रोल की बिक्री 178 केएल रही और उपलब्धता 706 केएल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed