फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Question of youth, registration is done, now we will get vaccine

युवाओं का सवाल, पंजीयन हो गया, अब लगेगा हमें टीका

Mon, 03 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Question of youth, registration is done, now we will get vaccine
करा लिया पंजीकरण, अब कब लगेगा टीका
विज्ञापन

कोरोना का टीका लगवाने के लिए पंजीकरण कराने वाले युवाओं ने उठाया सवाल
पांचवें चरण में युवाओं को टीका लगाने की है घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। पांचवें चरण में युवाओं को कोरोना का टीका लगवाने की घोषणा की गई है। इसके बाद बड़ी संख्या में युवाओं ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण भी करा लिया है लेकिन टीकाकरण शुरू न होने से वे निराश हैं। युवाओं ने सवाल उठाया है कि उन्हें कब टीका लगेगा। यह भी कहा कि संक्रमण बढ़ने के बाद भी सिर्फ सिर्फ सात जिलों में युवाओं का टीकाकरण क्यों हो रहा है।
बीते अप्रैल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते पांचवें चरण में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को टीकाकरण करने का घोषणा की गई थी। इसके बाद जिले के युवाओं ने टीकाकरण कराने के लिए पंजीयन कराया, लेकिन इस माह के तीन दिन बीतने के बाद कहीं भी टीकाकरण नहीं हो सका। दरअसल प्रदेश में बीते एक मई से 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लिए वाराणसी, प्रयागराज सहित सात जिलों में ही टीकाकरण शुरू किया गया है। जबकि जिले में इसको लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। कई युवाओं ने इसको लेकर पंजीयन कराने के बाद टीकाकरण कराने के लिए निर्धारित दिन अपने आस पास बने सरकारी अस्पताल में टीकाकरण कराने पहुंच गए। लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि युवाओं के लिए टीकाकरण प्रदेश के सात जिलों में ही चल रहा है। शासन से निर्देश मिलने के बाद जिले में भी टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

निजामुद्दीनपुरा निवासी शिवानी दुबे ने बताया कि टीकाकरण कराने को लेकर घोषणा होते ही पंजीयन कराया लेकिन अभी युवाओं को टीका लगना शुरू नहीं हुआ। निजामुद्दीनपुरा निवासी श्वेता दिवेदी ने कहा कि संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूकता के साथ टीकाकरण ही उपाय है। लेकिन अब इसको लेकर पंजीयन के बाद इंतजार करना खल रहा है। भीटी निवासी अंकित ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जल्द से जल्द युवाओं को टीका लगवाने की व्यवस्था करनी चाहिए। चांदमारी इमलिया निवासी धर्मशक्ति पाठक ने कहा कि संक्रमण से बचाव को लेकर युवा टीकाकरण का इंतजार कर रहे थे लेकिन प्रदेश के सात जिलों में ही युवाओं को टीका लगाया जा रहा है। सभी जिलों में युवाओं का टीकाकरण शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed